केडीएफ नवरात्रि महोत्सव 2025 में नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा सुरमयी शाम का आयोजन
काशीपुर। काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित द्रोणा सागरओपन थियटर में चल रहे केडीएफ नवरात्रि महोत्सव 2025 में शनिवार की देर शाम नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा एक संगीत समारोह में उल्लास एक सुरमयी शाम का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर काशीपुर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा मौजूद रहे। जबकि नैनी पेपर लिमिटेड के सीएमडी एवं कुमाऊं गढ़वाल चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
काशीपुर डेवलपमेंट फोरम केडीएफ के अध्यक्ष राजीव घई ने मुख्य अतिथि समेत अन्य अतिथयों का स्वागत किया। नवचेतना सांस्कृतिक समिति द्वारा एक संगीत समारोह में अपूर्व पंत, गीतिका पंत, विमल गुड़िया, प्रेम जैन समेत कई कलाकारों ने मुकेश, लताव मोहम्मद रफी के पुराने गीतों को गाकर दर्शकों का दिल जीत लिया. कार्यक्रम में काशीपुर डेवलपमेंट फोरम केडीएफ के संरक्षक योगेश जिंदल , अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के महासचिव अनुपम शर्मा, उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका पाल,जिंदल वेजिटेबल प्रोडक्ट्स लिमिटेड के सीएमडी अपूर्व जिंदल, अनुज सेठ,विमल गुड़िया, विकल्प गुड़िया, श्री राम संस्थान के निदेशक योगराज सिंह, कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन केडीएफ के चकरेश जैन,प्रमोद अग्रवाल,एसपी गुप्ता, पूर्व कोतवाल विजय चौधरी,अंतरराष्ट्रीय एथलीट विजेंद्र चौधरी, स्वतंत्र मेहरोत्रा,गीतिका पंत, लता शर्मा,अपूर्व पंत, पंकज पंत,प्रेम शर्मा, अधिवक्ता उमेश जोशी समेत कई संगीत प्रेमी
मौजुद रहे।