अजय देवगन की फिल्म मैदान ने भले ही शुरुआत में बहुत हल्की रफ्तार पकड़ी हो, लेकिन इस फिल्म ने अपनी रिलीजिंग के 21वें दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी खासी कमाई की है। बुधवार को मैदान ने 1.15 करोड़ की कमाई क है, बता दे की 11 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म ने अक्षय कुमार की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां से टक्कर ली थी, हालांकि अब मैदान सिंगल डे की कमाई के मामले में बड़े मियां छोटे मियां से आगे चल रही है।
इस फिल्म में अजय देवगन ने रियल लाइफ इंडियन फुटबॉल कोच सैयद अब्दुल रहीम का किरदार अदा किया है, जिसकी लोग काफी तारीफ कर रहे है, हालांकि शुरुआत में भले ही यह फिल्म अच्छा परफॉर्म न कर पाई हो लेकिन अब इसकी पर-डे कमाई काफी ज्यादा सुर्खियां बटोर रही है, हालांकि आपने यह फिल्म देखी या नहीं कमेंट में जरूर बताएं।
