Monday, March 30, 2026

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोडी का निधन , काशीपुर के साईं पब्लिक परिसर में करीब 4:00 होगा अंतिम संस्कार- सीएम धामी रहेंगे मौजूद

उत्तराखंड वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोडी का आज सुबह यमुना कालोनी देहरादून स्थित सरकारी आवास निधन हो गया। दिवंगत कैलाश गहतोड़ी पिछले काफी समय से कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे जिसका लगातार इलाज चल रहा था। पिछले कुछ समय पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी काशीपुर दौरे पर पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी के आवास में गये। जिसके बाद उनको एयरलिफ्ट कर देहरादून ले जाया गया था। जहां मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। कैलाश गहतोडी मूल रूप से चंपावत के निवासी थे। इन दिनों उन्होंने काशीपुर में ही अपना आवास बना लिया था। काशीपुर में वह गिरीताल रोड पर अपने बंगले में रह रहे थे। कैलाश गहतोडी के निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है। स्व. गहतोड़ी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया कि वन विकास निगम के अध्यक्ष, पूर्व विधायक, प्रिय मित्र और बड़े भाई श्री कैलाश गहतोड़ी जी के निधन का पीड़ादायक समाचार सुन स्तब्ध हूं। कैलाश जी का जाना संगठन, प्रदेश के साथ-साथ मेरे लिए भी व्यक्तिगत क्षति है। इस असीम कष्ट को शब्दों में बयान नहीं कर पा रहा हूँ। आपने अपना पूरा जीवन जनसेवा में लगा दिया, आप एक आदर्श जनप्रतिनिधि के रूप में सदैव याद किए जाएँगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े