टॉलीवुड सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी फिल्म टॉक्सिक और रामायण को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं, बता दें कि इस वक्त उनके पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर है, जिनमें एक गीतू मोहनदास की टॉक्सिक है, तो वहीं दूसरी फिल्म नितेश तिवारी की रामायण है। ऐसे में जहां रामायण की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है, तो वही टॉक्सिक फिल्म काफी पहले ही फ्लोर पर आ चुकी है। बता दे की इन फिल्मों में यश खुद भी पैसा लगा रहे हैं, तो वहीं अब टॉक्सिक को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

पहले जहां ये कहा जा रहा था कि टॉक्सिक फिल्म में करीना कपूर यश की बहन का किरदार निभाएंगी, तो वही कियारा आडवाणी उनके अपोजिट नजर आएंगी। तो ऐसे में अब यह खबर सामने आई है कि करीना कपूर ने टॉक्सिक को करने से मना कर दिया है, इसकी बड़ी वजह यश और करीना की डेट कंफर्म ना होना बताया जा रहा है।
ऐसे में अब करीना कपूर के बाद इस फिल्म के लिए गीतु मोहनदास और यश ने नयनतारा से बातचीत की है, इसके बाद से यह दावा किया जा रहा है कि नयनतारा टॉक्सिक में नजर आ सकती है, हालांकि वह फिल्म में यश की बहन का किरदार निभाएंगी या फिर कुछ और, इसके बारे में कोई कंफर्मेशन नहीं है। खैर हम आपको बता दें कि यह फिल्म 10 अप्रैल 2025 को रिलीज होगी।
