

लालकुआं।
तराई केंद्रीय वन प्रभाग की टांडा वन रेंज में शातिर वन तस्करों के साथ वन विभाग एवं एसओजी टीम के बीच हुई मुठभेड़ में गोली लगने से बाजपुर निवासी कुख्यात वन तस्कर लखविंदर सिंह घायल हो गया। जिसे गंभीर हालत में सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 3 लकड़ी तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लाखों रूपये कीमत की बेसकीमती लकड़ी व पिक अप वेन बरामद कर ली है। पुलिस क्षेत्राधिकार लाल कुआं संगीता ने बताया आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
