काशीपुर से बड़ी खबर।
काशीपुर के खड़गपुर क्षेत्र में शमशान घाट के पीछे एक व्यक्ति घरेलू क्लेश के चलते हाई टेंशन विद्युत लाइन टावर के ऊपर चढ़ गया, जिसे देख लोगों में अफरा तफरी मच गई।

मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने
112 नंबर पर तुरंत फोन करके मामले की जानकारी पुलिस को दी, जिस पर तुरंत एसआई प्रकाश सिंह बिष्ट, एएसआई पुष्कर बिष्ट, अपनी टीम जितेंद्र सिंह नेगी प्रभास सिंह व गिरीश विद्यार्थी के साथ मौके पर पहुंच गए, पुलिस ने व्यक्ति को टावर से नीचे आने के लिए बोला, लेकिन वह अपनी पत्नी को बुलाने की जिद पर अड़ गया, जैसे तैसे पुलिस ने व्यक्ति की पत्नी को ढूंढा, जिसके बाद व्यक्ति सुरक्षित नीचे उतर गया। फिलहाल पुलिस ने युवक व उसकी पत्नी को आईटीआई थाना क्षेत्र में पूछताछ के लिए ले गई है। बता दें कि यह व्यक्ति सुभाष नगर पुलिया वैशाली कॉलोनी का निवासी है, आसपास के लोगों का कहना है कि यह नशा का आदि है
