वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रुदपुर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक रुद्रपुर धीरेन्द्र कुमार के सफल नेतृत्व मे थाना हाजा पर पंजीकृत मु0 FIR N277/2024 धारा 379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात मे सफल सुराग रसी पतारसी करते हुए पुलिस टीम द्वारा कल मुखबीर की सूचना पर करतारपुर रोड से अभियुक्त आकाश पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम आनन्दीपुर थाना देवरनिया जिला बरेली उ0प्र0 27 वर्ष को एक ई रिक्शा UK06ER-0145 मे रखी चोरी की 04 बैटरियो सहित गिरफ्तार किया गया तथा घटना मे प्रयुक्त ई रिकशा को एम0वी0एक्ट के अन्तर्गत सीज किया गया।अभियुक्त द्वारा 28 मई को सुबह के समय बगवाड़ा मण्डी के अन्दर खड़ी वादी करन पुत्र सेवाराम निवासी वार्ड न0-02. ट्रांजिट कैम्प, रूद्रपुर जिला उधम सिंह नगर की ई रिक्शा से 04 बैटरियो को पलास व कटर से तार काटकर चोरी किया था। गिरफ्तारी टीम प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार, उ0नि0 जितेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी बगवाडा, उ0नि0 मोहन चन्द्र जोशी, का0 1092 ललित मोहन का0652 हरीश कुमार, का01104 गणेश गिरि शामिल रहें।
