प्रसिद्ध अर्थशास्त्री स्वामिनाथन अय्यर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर एक भविष्यवाणी की है, उनका कहना है कि सिर्फ 2024 ही नहीं, बल्कि 2029 में चौथी बार भी नरेन्द्र मोदी ही पीएम बनेंगे। उनके मुताबिक, विपक्ष में पीएम मोदी को चुनौती देने वाला कोई भी बड़ा नेता नहीं है। स्वामीनाथ अय्यर ने मोदी को बीजेपी के लिए ट्रंप कार्ड बताया है।
