एनटीए नीट 2024 के रिजल्ट डेट की जानकारी दे चुका है। इसकी ऑफिशियल वेबसाइट neet.nta.nic.in 2024 पर इसी महीने नीट का रिजल्ट जारी किया जाएगा।
24 लाख स्टूडेंट्स के लिए नीट रिजल्ट 2024 इसी महीने आने वाला है। परीक्षा संचालित करने वाली संस्था नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने नीट यूजी रिजल्ट डेट 2024 की जानकारी दे दी है। नीट ऑफिशियल वेबसाइट exams.nta.ac.in/NEET UG पर नतीजे घोषित किए जाएंगे। एनटीए द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार NEET UG Result का ऐलान शुक्रवार, 14 जून 2024 को होगा। एनटीए नीट यूजी रिजल्ट 2024 चेक करने का लिंक ऑनलाइन एक्टिव करेगा।
