पुणे केस में अब नाबालिग आरोपी की मां को गिरफ्तार किया गया है. नाबालिग की मां पर अपने बेटे का ब्लड सैंपल बदलवाने के लिए अपना ब्लड सैंपल देने का आरोप है। महाराष्ट्र के पुणे पोर्श कार केस में नाबालिग आरोपी की मां को कल गिरफ्तार किया गया था।
पुणे पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि, नाबालिग आरोपी की मां ने अपने बेटे का ब्लड सैंपल बदलने के लिए अपना ब्लड सैंपल दिया है, इसी आरोप में इसकी मां को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक इस मामले में 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कोर्ट में कहा कि नाबालिग आरोपी का ब्लड सैंपल उसकी मां ने अपने ब्लज सैंपल से बदल दिया था, ताकि यह दिखाया जा सके कि घटना के वक्त वह नशे में नहीं था।
