Friday, July 31, 2026

फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन आपस में टकराई, दो पायलट घायल….

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब सरहिंद में एक बड़े रेल हादसे की जानकारी मिल रही है, बता दे फतेहपुर साहिब सरहिंद में दो मालगाड़ी और एक यात्री ट्रेन आपस में टकरा गई हैं, जिससे दोनों माल गाड़ियों के पायलट समेत कई लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि यह है रेल हादसा सरहिंद रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर माधोपुर चौकी के नजदीक उसे वक्त हुआ जब सुबह के 3:30 बज रहे थे, इस दौरान दो माल गाड़ियों के बीच हुई टक्कर में एक मालगाड़ी का इंजन पलट गया, जिसने पैसेंजर रेल गाड़ी को भी अपनी चपेट में ले लिया।

जानकारी यह भी है कि अंबाला से लुधियाना अप लाइन बिलकुल ठप हो गई है। अंबाला डिवीजन के डीआरएम समेत रेलवे, जीआरपी और आरपीएफ के सीनियर अधिकारी इस घटना की सूचना मिलने पर तुरंत भी मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े