देहरादून में पिटकुल स्थापना दिवस के अवसर पर प्रबन्ध निदेशक पी.सी. ध्यानी की अध्यक्षता में पिटकुल मुख्यालय विद्युत भवन में ’’पूजन एवं हवन’’ कार्यक्रम तथा पिटकुल कार्मिकों हेतु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
इस दौरान प्रबन्ध निदेशक द्वारा राज्य की प्रगति की कामना के साथ-साथ इंद्र देव से प्रार्थना की गई की, उत्तराखण्ड का मौसम अच्छा बना रहें, जिससे विद्युत आपूर्ति में कोई व्यवधान उत्पन्न न हो तथा विद्युत व्यवस्था सुचारू एवं निर्बाध रूप से बनी रहें।
