सीएम धामी ने ऋषिकुल मैदान, हरिद्वार में यात्रा कार्यालय में श्रद्धालुओं की सुविधाओं एवं यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। हरिद्वार में सीएम धामी ने जगद्गुरु राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होने विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं से बातचीत कर सुविधाओं के दृष्टिगत उनका फीडबैक लिया।

