Friday, July 31, 2026

लोकसभा चुनाव 2024 : उत्तराखंड में मतगणना जारी….

देश में लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना जारी है, उत्तराखंड में इस वक्त पांचों सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, हरिद्वार लोक सभा सीट से भाजपा के त्रिवेंद्र सिंह रावत 25528 वोटों से आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक 109584 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस के वीरेंद्र रावत को 84056 वोट मिले हैं।

गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी को दूसरे राउंड तक 86212 वोट मिले, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 56763 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी बलूनी 29449 मतों से आगे चल रहे हैं।
बताते चलें कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मतगणना केंद्रों की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी सारी टीम यहां बैठी हुई हैं और सभी निगरानी कर रहे हैं। सभी जगह मतगणना कराने वालों को पूरी पारदर्शिता के साथ मतगणना करने को कहा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े