जिलाधिकारी उधम सिंह नगर उदयराज सिंह ने जिले में अधिक गर्मी को देखते हुए आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन में कुछ बदलाव किए हैं, उन्होंने आंगनबाड़ी केन्द्रों की समय सारणी को 15 जून तक 7:00 से प्रातः 11:00 तक संचालित करने के आदेश दिए हैं। उनका कहना है की मौसम विज्ञान विभाग देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में गर्मी अधिक है, जिससे उष्ण लहर चलने की संभावना व्यक्त की गई है किसी को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
