बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में अब तक कुल 12 राउंड की मतगणना पूरी हो गई है, जिसमें भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट ने कांग्रेस के प्रकाश जोशी पर 6488 के अंतर से बढ़त बना ली है। अभी बाजपुर में एक राउंड की गिनती शेष है। वहीं पिथौरागढ़ डीडीहाट विधानसभा की दो और पिथौरागढ़ जिले की ईवीएम मशीन खराब हो गई है। गंगोलीहाट विधानसभा में 11वें राउंड में कर्मचारियों से ग़लत फार्मूला लग गया। मतदान के आंकड़े गड़बड़ाए जाने की संभावनाओं के चलते वीवीपैट से मिलान किया जा रहा है।
