पिथौरागढ़ में विशेष सत्र न्यायाधीश शंकर राज की अदालत ने एक व्यक्ति को पत्नी की हत्या करने के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसी के साथ दोषी पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। बता दें कि जुर्माना न देने पर दोषी को पांच वर्ष का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।
