हल्द्वानी में लगातार बढ़ रही बिजली की मांग और लोड की समस्या को दूर करने के लिए ऊर्जा निगम शहर के ग्रामीण क्षेत्र में 33 केवी के तीन नए बिजली घर बनाने जा रहा है। इससे लगभग 70 हजार की आबादी को राहत मिलेगी। विभाग ने जिलाधिकारी की संस्तुति पर प्रस्ताव शासन को भेजा है।
