सिटी पार्क, सहस्त्रधारा देहरादून में आज सीएम धामी ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर वहां वृक्ष लगाए। इस दौरान उन्होंनें कहा कि इकोलॉजी और इकोनॉमी का संतुलन बना कर हमारी सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। देश में वृक्षारोपण के क्षेत्र में उत्तराखण्ड अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल है। देवभूमि उत्तराखण्ड का जन-जन जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर रहा है।
