इस वक्त कार्तिक आर्यन चंदू चैंपियन फिल्म को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं, यह फिल्म 14 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, इसके बाद कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ भी दर्शकों के सामने जल्द रिलीज होगी, जिसकी शूटिंग चल रही है। वहीं अब वह तृप्ति डिमरी के साथ एक रोमांटिक फिल्म में भी काम करने को तैयार है, जिसे लेकर लगातार कई बड़े-बड़े अपडेट्स सामने आते रहते हैं।
पर अब यह खबर काफी वायरल हो रही है, कि कार्तिक आर्यन सलमान खान को रिप्लेस कर सकते हैं। सलमान खान ने ‘प्रेम की शादी’ से पीछे हटने का फैसला किया है, ऐसे में सूरज बड़जात्या अपनी अगली फिल्म के लिए कास्टिंग शुरू करने वाले हैं, यह फिल्म न्यूक्लियर फैमिली के बैकड्रॉप पर बेस्ड होगी, रिपोर्ट से यह भी पता लगा है कि, बड़जात्या ने अपनी अगली फीचर फिल्म की तैयारियां शुरू कर दी हैं, जिसको लेकर कार्तिक आर्यन से बातचीत की जा रही है।
