रणबीर कपूर इन दिनों अपनी सबसे बड़ी फिल्म रामायण की शूटिंग में बिजी हैं, यह फिल्म नितेश तिवारी द्वारा बनाई जा रही है। इसमें रणबीर कपूर भगवान ‘राम’ का किरदार निभा रहे हैं, साई पल्लवी ‘माता सीता’ बनी हैं, इसमें यश ‘रावण’ बने हैं, तो वहीं सनी देओल को ‘हनुमान’ के रोल के लिए फाइनल किया गया है। फिल्म की शूटिंग काफी वक्त पहले शुरू हो चुकी है, वहीं दो बार फिल्म के सेट से लुक भी लीक हो गए हैं, जिससे नितेश तिवारी काफी नाराज थे।
पर अब रामानंद सागर की ‘रामायण’ फेम दीपिका चिखलिया ने रणबीर कपूर की फिल्म बनने से पहले ही आपत्ति जताई है, उनका मानना है कि फिल्म नहीं बननी चाहिए।
बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर के राम बनने को लेकर कई लोगों ने आपत्ति जाहिर की है, वहीं दीपिका चिखलिया ने कहा कि लोगों को धार्मिक ग्रंथों के साथ छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने नितेश तिवारी की रामायण पर सवाल भी उठाए और निराशा जताई। उन्होंने कहा कि वहउन तमाम लोगों से निराश हैं, जो रामायण बनाते रहते हैं। उनका मानना है कि ऐसा नहीं किया जाना चाहिए।
