सीएम धामी ने सचिवालय में जल संरक्षण और वृक्षारोपण अभियान, 2024 के सफल क्रियान्वयन के संबंध में आयोजित बैठक में अधिकारियों को जल संरक्षण एवं जल संचय की दिशा में तेजी से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को नदियों और जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण के लिए प्रभावी प्रयास करने के साथ ही संपूर्ण प्रदेश में 10 से 16 जून तक जल उत्सव सप्ताह मनाने के भी निर्देश दिए।
सीएम धामी ने अधिकारियों से कहा कि वनाग्नि से प्रभावित क्षेत्रों में इसके नियंत्रण के लिए नमी संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए और आगामी हरेला पर्व से संपूर्ण प्रदेश में एक माह तक वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा।
