अल्मोड़ा में आओ हम सब योग करें’ अभियान के तहत सरस्वती शिशु मन्दिर जीवन धाम में योग शिविर का आयोजन किया गया, इस दौरान योग प्राशिक्षिका गीतांजलि सतवाल ने 150 से अधिक विद्यार्थियों, शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को योगाभ्यास कराया और इससे होने वाले लाभ बताए। उन्होंने कहा कि लोगों को दैनिक जीवन में योग अपनाना चाहिए।
