इन दिनों करण जौहर की फिल्म ‘जुग जुग जियो’ के सीक्वल की खबरें जोरों पर हैं, ये पिक्चर साल 2022 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद से करण इसके सीक्वल पर हिंट दे रहे थे। पर अब ये फाइनल हो चुका है कि ‘जुग जुग जियो 2’ पर काम किया जा रहा है, इस बार ये पिक्चर नए टाइटल के साथ आ सकती है। रिपोर्ट की मानें तो धर्मा प्रोडक्शंस की फैमिली कॉमेडी-ड्रामा को एक फ्रेंचाइजी के तौर पर आगे बढ़ाया जाएगा। पिछले कुछ समय में फ्रेंचाइजी फिल्मों ने अच्छा परफॉर्म किया है, हो सकता है इसी को ध्यान में रखते हुए ऐसा फैसला लिया गया हो। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डायरेक्टर राज मेहता के साथ राइटर्स की एक टीम ने इस मूवी की स्क्रिप्ट पर काम करना शुरू कर दिया है।
