आज एनडीए की एक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को NDA की संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। आज की बैठक में NDA के सभी 293 सांसद, राज्यसभा सांसद और सभी राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी CM मौजूद रहे।
पुराने संसद के सेंट्रल हॉल में सुबह 11 बजे शुरू हुई इस मीटिंग में पीएम मोदी को एनडीए की संसदीय सीट का नेता चुना गया है। जिस पर प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का आभार जताया।

