मां वैष्णो देवी जम्मू-कश्मीर के लिए ढकिया गुलाबो से जय मां भारती संस्था का एक बेड़ा मां की दिव्य ज्योत लेने के लिए आज रवाना हुआ है। बेड़े का नेतृत्व करने वाले अरुण शर्मा और मयंक भारद्वाज द्वारा बताया गया कि वह कार के माध्यम से चार दिन में जम्मू से मां वैष्णो देवी की दिव्या ज्योत लेकर काशीपुर पधारेंगे और इस दिव्य ज्योत के दर्शन जनता को कराने के लिए 10 जून को जागरण का कराया जाएगा। बता दें कि मां की दिव्य जोत लेने के लिए मयंक भारद्वाज, अरुण शर्मा, ललित तोमर, महिपाल सिंह प्रजापति आदि को विदा किया गया है।
