प्रदेश सरकार की संजीदगी से सहस्त्रताल ट्रैक पर जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 13 ट्रैकर्स को नया जीवन मिला है, जबकि बर्फीले तूफान से जान गवांने वाले 9 ट्रैकर्स के शवों को भी हेली से परिजनों तक सुपुर्द कर दिया गया है। सीएम धामी ने इस घटना में जान गंवाने वाले ट्रैकर्स के प्रति गहरा दुःख जताया है।
