उत्तराखंड खेल मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य सचिव को खेल कोटे के तहत कई विभागों में नौकरी का प्रस्ताव तैयार कर भर्ती के निर्देश दिए हैं, बता दे कि अब उत्तराखंड में खिलाड़ियों को सरकारी नौकरी में 4% का क्षैतिज आरक्षण मिलेगा। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में सेवा करने का अवसर प्रदान करने के लिए शैक्षिक आरक्षण लागू कर दिया गया है, जिससे रोजगार के लिए अन्य राज्यों में पलायन कर रहे खिलाड़ियों का पलायन रुक सकेगा।
