चन्द्रावती तिवारी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर महाविद्यालय छात्राओं, समस्त प्रवक्तागण एवं कर्मचारी वर्ग को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलायी गयी, इस दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ0 कीर्ति पन्त, कार्यक्रम अधिकारी डॉ0 वन्दना सिंह, डॉ0 गीता मेहरा, स्वंयसेवियों द्वारा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपक्षण किया गया। इस अवसर पर एसोसिएट प्रोफेसर डॉ0 मंजू सिंह, डॉ0 रमा अरोरा, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ0 दीपा चनियाल, डॉ0 अंजलि गोस्वामी, श्रीमती शीतल अरोरा, कु0 सृष्टि सिंह आदि उपस्थित रहे।
