काशीपुर के मोहल्ला किला निवासी नाजिम राजा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 5 जून को उसका बेटा राकीम जब घर के बाहर सड़क पर जा रहा था, तभी करीब सात युवकों ने उस पर हॉकी, बाल्लों व धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया, पर अब उन्होने अपने पुत्र को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऐसे में घायल के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है, बता दें कि यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
