Friday, July 31, 2026

सहस्त्रताल ट्रेक हादसे के लिए जिम्मेदार एडवेन्चर कम्पनी के मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उत्तरकाशी कुशकल्याण-सहस्त्रत्त्ताल ट्रेक हादसे के लिए जिम्मेदार एडवेन्चर कम्पनी के मालिक के खिलाफ मनेरी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। बता दें कि ट्रेकिंग की शर्तों को पूरा किए बिना दल को ट्रेकिंग की अनुमति देने पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है।
मनेरी पुलिस ने सिल्ला-कुश कल्याण-सहस्त्रत्त्ताल ट्रेक पर हुए हादसें में हिमालयन कम्पनी ब्यू एडवेन्चर, उत्तरकाशी ट्रेकिंग कम्पनी के स्वामी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया है। एसपी अर्पण यदुवंशी ने बताया कि कुश- कल्याण ट्रेक में हुई दुर्घटना में प्रथम दृष्टया हिमालयन कम्पनी ब्यू एडवेन्चर द्वारा ट्रेकिंग सम्बन्धी शर्तों को पूर्ण किये बिना ट्रेकिंग की अनुमति दी गई। ट्रेकिंग यूनिट एवं रूट के सम्बन्ध में पुलिस-प्रशासन को सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े