शाहिद कपूर अपनी अपकमिंग मूवीज अश्वत्थामा: द सागा कंटीन्यूज’ और ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। शाहिद कपूर छत्रपति शिवाजी महाराज’ फिल्म की शूटिंग इसी साल के आखिर तक शुरू कर देंगें। वहीं अब ये बात सामने आई है, कि इस फिल्म में साउथ सुपरस्टार राणा दग्गुबाती की एंट्री हो गई है, वो शाहिद कपूर की ‘छत्रपति शिवाजी महाराज’ में औरंगजेब का किरदार निभाएंगे।
