देहरादून के बालावाला में सिटी बस से उतरकर पैदल घर जा रही बुजुर्ग महिला की चेन लूटने के आरोपी को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आईटीबीपी के रिटायर असिस्टेंट कमांडेंट का बेटा है। पुलिस के अनुसार, प्रेम विवाह के बाद आरोपी ने खर्च उठाने के लिए चेन लूट को अंजाम दिया।
