नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने वाले तीन पुलिस कर्मियों शंकर सिंह, दीपक सिंह राणा और मनोज सिंह राना को निलंबित किया है, उन्होंने बताया की ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी द्वारा शराब की पार्टी की जा रही थी, उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी प्रहलाद मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों को तत्परता से ड्यूटी करने के निर्देश दिए हैं।
