सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसुन जोशी से उत्तराखण्ड सदन, नई दिल्ली में भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने लोकसभा चुनाव में उत्तराखंड में भाजपा की प्रचण्ड विजय पर बधाई दी। इस दौरान उत्तराखण्ड की फिल्म नीति और राज्य की संस्कृति एवं परंपराओं पर आधारित फीचर फिल्म के निर्माण पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
