सीएम धामी ने आज नई दिल्ली स्थित “उत्तराखण्ड निवास” के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंनें कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय सीमा पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए और श्रमिकों से भेंट कर उन्हे प्रोत्साहित किया। सीएम धामी ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह भवन उत्तराखण्ड की वास्तुकला शैली का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करेगा।
