काशीपुर के द्रोणासागर में शव मिलने से मचा हड़कंप, बता दें कि आज द्रोणासागर स्थित मंदिर की छत के ऊपर एक युवक का शव मिला, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर आईटीआई थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई, पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टता किसी नशीले पदार्थ के सेवन से युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, मृतक की पहचान चंदन झा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।
