नरेंद्र मोदी आज शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे, जिसके बाद वह भी पूर्व पीएम पंडित जवाहर लाल नेहरू के लगातार तीन बार प्रधानमंत्री बनने के 62 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। बता दें कि नेहरू 1952, 1957 और 1962 में लगातार 3 बार विजयी होकर पीएम बने थे।
अभी फिलहाल PM हाउस में बैठक हो रही, जगह जगह बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया है, ये बात भी सामने आई है, कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
नरेन्द्र मोदी की नई केबीनेट में मंत्रियों को शपथ के लिए फोन पहुंच गए हैं, इनमें 4 पूर्व सीएम राजनाथ सिंह, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और कुमारस्वामी के नाम शामिल हैं। इनके अलावा नितिन गडकरी, पीयूष गोयल, ज्योतिरादित्य सिंधिया और अर्जुन राम मेघवाल को फिर से जिम्मेदारी मिलना तय है।
बात करें अगर TDP सांसद राम मोहन नायडू की, तो वह भी मंत्री बनेंगे, जबकि राम मोहन भारत के सबसे कम उम्र के मंत्री होंगे। LJP से चिराग पासवान, JDU से रामनाथ ठाकुर और ललन सिंह, HAM के जीतनराम मांझी और अपना दल की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल को भी मंत्री बनाया जा सकता है। हरियाणा से मनोहर लाल के अलावा राव इंद्रजीत को भी फोन आया है। वहीं अजित पवार गुट के किसी नेता के पास मंत्री पद को लेकर अभी तक फोन नहीं आया है।
विदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने वाले जयशंकर को फिर से केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। नित्यानंद राव, अर्जुन मेघवाल, , शांतनु ठाकुर, किरेन रिजिजू, , शोभा करांदजले, रवनीत सिंह बिट्टू , जितेंद्र सिंह को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। साथ ही सर्वानंद सोनोवाल, हरदीप पुरी, बंडी संजय कुमार, रक्षा खरगे, गजेंद्र शेखावत के नाम की भी चर्चा है।
पिछली सरकार में मंत्री रहे अमित शाह, राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, धर्मेंद्र प्रधान, निर्मला सीतारमण, जी किशन रेड्डी, अनुराग ठाकुर, मनसुख मंडाविया और अश्विनी वैष्णव इस बार भी कैबिनेट में नजर आएंगे।
