काशीपुर पुलिस ने घोड़ा हसन गैंग के दो शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस ने बीते दिनों मुख्य बाजार न्यू मोबाइल वर्कशॉप पर हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया की घोड़ा हसन गैंग के सदस्य अपना ठिकाना बदलते रहते हैं, और वह दिल्ली ख्याला में किराए के मकान पर रह रहे थे, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्यवाही करते हुए अभियुक्त अन्जय कुमार और दीपू कुशवाहा को दिल्ली से गिरफ्तार किया।
