अल्मोड़ा में सेवानिवृत्त केंद्रीय कर्मचारी कल्याण समिति की नगरपालिका सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने नगर की मुख्य सड़कों और गलियों में सीसीटीवी लगाने की मांग की। इस दौरान नगर की दशा सुधारने के लिए शीघ्र अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नगर की विभिन्न समस्याओं के समाधान पर भी चर्चा हुई। वक्ताओं ने नगर के शौचालयों को खोलने, सड़क की चोक नालियों और कल्वर्ट को मानसून से पहले खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि संक्रमित बीमारियों की रोकथाम के लिए हर वार्ड में फॉगिंग की जाए। मरीजों को अस्पतालों में पर्याप्त मात्र में ऑक्सीजन, एैंटीरेबीज वैक्सीन और जन औषधि केंद्रों में सभी जरूरी दवाएं मिलनी चाहिए।
