उत्तराखंड में मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने बताया कि आने वाले एक सप्ताह तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है तथा तापमान में सामान्य से 5 से 6 डिग्री तक बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, जिससे आमजन को गर्मी से परेशान रहना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, वहीं प्रदेश में बारिश न होने के कारण वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने की आशंका भी बनी हुई है।
