Friday, July 31, 2026

मलवे के नीचे दबकर युवक की मौत…

हल्द्वानी में जमरानी परियोजना के अधीन जमरानी कॉलोनी दमुवाढूंगा में रविवार को जर्जर भवन तोड़ने के दौरान गौलापार दानीबंगर निवासी 24 वर्षीय छात्र विक्रम सिंह बिष्ट छत के मलबे के नीचे दब गया। युवक ठेके पर पुराने भवन तोड़ने का कार्य करा रहा था। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद साथी श्रमिकों ने किसी तरह उसे मलबे से बाहर निकाला और एसटीएच लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बता दें कि युवक एमबीपीजी कॉलेज में एमए तृतीय वर्ष का छात्र था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े