काशीपुर के वार्ड नंबर 1 रम्पुरा नीझड़ा में अर्जुन रावत के प्रतिष्ठान पर कांग्रेस पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि AICC सदस्य व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अनुपम शर्मा ने वार्ड वासियों द्वारा बताई गई जल भराव की समस्या को अतिशीघ्र एसडीएम काशीपुर से भेंट कर निदान कराने का आश्वासन दिया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व महानगर जिला अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ने की। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट, वार्ड अध्यक्ष मानसिंह, ललित रावत, गौरव चौधरी, विजयपाल सिंह रावत, लक्ष्मण सिंह मनराल, रईस अहमद, राशिद सैफी, अमरीक सिंह, उमेश कुमार, आईटी सेल महानगर अध्यक्ष हनीफ गुड्डू, किशोर सिंह इत्यादि कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
