ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन में काले रंग की पॉलीथीन में महिला के कटे हुए हाथ और पैर मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि इस महिला के शरीर का अन्य भाग इंदौर की एक ट्रेन में मिला है। महिला की हत्या के आरोप में इंदौर रेलवे पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हांलाकि अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है।
