हरिद्वार में देवबंद-मंगलौर मार्ग पर मंडावली में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया, जिससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों को सीएचसी मंगलौर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, ट्रैक्टर चालक वाहन समेत फरार हो गया। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।
