लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी होंगे भारत के अगले सेना प्रमुख, बता दें कि वह 30 जून को पदभार संभालेंगे, इसी दिन मौजूदा सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे रिटायर हो रहे हैं।
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी को देश के तीसवें थल सेनाप्रमुख के रूप में चुना गया है। सरकार ने कल उन्हें सेनाध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की थी। लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी वर्तमान सेनाअध्यक्ष जनरल मनोज सी पांडे का स्थान लेंगे, जो कि 30 जून को सेवानिवृत हो रहे हैं, रक्षा मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, कि सरकार ने मौजूदा समय में उप सेनाध्यक्ष के रूप में कार्यरत लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्वीवेदी पीवीएसएम, एवीएसएम को 30 जून की दोपहर से अगला सेनाअध्यक्ष नियुक्त किया है।
