केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून को शुरू होने की जानकारी दी है, जिसमें नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे। इसी दिन सदन के अध्यक्ष का चुनाव भी कराया जाएगा। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 27 जून को लोकसभा और राज्यसभा की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगी और अगले पांच वर्षों के लिए नई सरकार के रोडमैप की रूपरेखा पेश करेंगी, दोनों सदनों के सत्र तीन जुलाई तक चलेंगे।
