Saturday, August 1, 2026

नियमों को धता बता बाजपुर रोड के ROB पर दौड़ रहे है 20 टायरा ट्रक….

काशीपुर के बाजपुर रोड स्थित ROB पर रात के वक्त तेज रफ्तार दौड़ते हुए एक 20 टायरा हेवी वाहन का वीडियो सामने आया है, पहले ही जहां बाजपुर रोड के ROB को लेकर लोगों में निराशा है तो वहीं अब एक और बड़े वाहन का ROB पर दौड़ते हुए वीडियो इस बात का प्रमाण है कि किस तरीके से बिना किसी डर के बड़े वाहन रात के वक्त बाजपुर रोड के ROBपर दौड़ रहे हैं। यह ट्रक हरियाणा नंबर का है, जिसमें हालमार्क सालासर लिखा हुआ है। बता दें कि अभी प्रशासन ने इस ROB पर हैवी वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं की है, ऐसे में प्रशासन को चकमा देते हुए इस बड़े वाहन का ROB से गुजरना जहां जनता की सुरक्षा को नुकसान पहुंचता है, तो वही बड़े वाहन चालकों की यह हरकत कानून व्यवस्था पर के लिए भी एक चुनौती साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisement
Rashifal
Live Cricket Score
Weather Forecast
अन्य खबरे
यह भी पढ़े