केदारनाथ यात्रा में हेली टिकट फर्जीवाड़े से जुड़े 20 फेसबुक अकाउंट को एसटीएफ ने बंद कराया है। इन अकाउंट पर लोगों को टिकट बुक कराने का झांसा दिया जा रहा था। एसटीएफ अन्य अकाउंट की भी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि इन नंबरों पर फोन करने पर ठग ऑफलाइन टिकट बिक्री का ऑफर भी देते हैं। ऐसे में जो लोग यात्रा पर गए हैं उनके ठगी का शिकार होने की आशंका ज्यादा रहती है।
