पिथौरागढ़ के धारचूला में तवाघाट श्यांकुरी सड़क पर मंगलवार को जानवर से बचने के प्रयास में एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई, हादसे में मामा और भांजे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार 8 वर्षीय दूसरा भांजा गंभीर रूप से घायल है, प्राथमिक इलाज के बाद घायल बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
